मोबाइल पर गेम खेलते खेलते युवक हुआ डिस्टर्ब लखनऊ से पहुंचा गोरखपुर

जी.पी. दुबे
97210 71175

पबजी और फ्री फायर खेलने से युवक हुआ डिस्टर्ब लखनऊ से पहुंच गोरखपुर

17 अगस्त 24.
आज के जमाने में जहां मोबाइल हर एक आदमी के पास नहीं तो हर परिवार में मोबाइल मौजूद है |
साथ ही इस इंटरनेट की इस जमाने में लगभग सभी परिवार के पास एंड्रॉयड फोन है |
आज जहां इंटरनेट जिसका बहुत ही ज्यादा उपयोग है | इससे कोई भी जानकारी आप पल भर में प्राप्त कर सकते हैं, अपनी पढ़ाई कर सकते हैं या शायद ही कोई ऐसी जानकारी हो जो मोबाइल से आप पल भर में न प्राप्त कर सके |
आज मोबाइल के द्वारा सरकारी और गैर सरकारी काम पल भर में हो जा रहे हैं |
वही मोबाइल के दुष्परिणाम भी है जिसका खामियाजा आज के युवा और बच्चे भुगत रहे हैं |
ताजा मामला एक नौजवान का है जो लखनऊ का रहने वाला है और उसने मोबाइल पर पबजी तथा फ्री फायर गेम खेलते खेलते इस तरह उसमें रम गया कि उसके दिमाग ने सही तरीके से काम करना ही बंद कर दिया |
युवक लखनऊ से लगभग नग्न अवस्था में गोरखपुर पहुंचा |
जहां पर उसने एक जगह राजन सिंह सूर्यवंशी नामक समाजसेवी से उनका मोबाइल मांगा |
इस पर उन्होंने जब उसे युवक से पूछा कि मोबाइल का क्या करोगे तो उसने कहा गेम खेलूंगा |
इस पर राजन सिंह को शक हुआ और उन्हें उस युवक के बारे में जानने की उत्सुकता बढ़ गई कि यह क्यों गेम खेलने के लिए मोबाइल मांग रहा है | उन्होंने उसे युवक से कहा कि तुम अपना डिटेल बताओ तब मैं तुम्हें मोबाइल दूंगा |
युवक ने अपना नाम भारद्वाज पंडित और लखनऊ का रहने वाला बताया | राजन सिंह ने जब युवक से घर का मोबाइल नंबर मांगा तो उसने एकदम सही-सही नंबर बताया और उस नंबर पर बात करने पर पता चला कि युवक मोबाइल पर गेम खेलते खेलते डिस्टर्ब हो गया है |
साथ ही उसके घर वालों ने कहा कि आप उसे रोक रखना हम लोग जल्दी उसको लेने आएंगे |
युवक द्वारा जो एक्टिविटी की जा रही थी उसे देखकर ही लगता है की मोबाइल में वह किस तरह घुस गया या मोबाइल उसके अंदर घुस गया है |
वह बार-बार राजन सिंह से मोबाइल को मांग रहा था और कह रहा था कि मुझे मोबाइल दे दो मैं ठीक हो जाऊंगा |

👉 समाचार वह विज्ञापन के लिए कॉल या व्हाट्सएप करें..

       *972171175*

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *