
जी.पी. दुबे
97210 711 75
किस बात से परेशान महिला सिपाही ने की आत्महत्या
फतेहपुर उत्तर प्रदेश.19 अगस्त 24.
फतेहपुर जिले से आज रक्षाबंधन के दिन एक दुखद खबर सामने आई जिसमें महिला कांस्टेबल ने सरकारी आवास में पंखे से फंदा लगाकर लटक कर अपनी जान दे दी |
प्राप्त जानकारी के अनुसार जौनपुर जिले की रहने वाली प्रियंका सरोज फतेहपुर जिले के थरियांव मैं पिछले 5 सालों से महिला कांस्टेबल के पद पर तैनात थी और आज थाना परिसर में बनी सरकारी आवास उसका शरीर कमरे में लगे पंखे की सहारे फंदे से लटका हुआ था |
घटना पर पहुंची पुलिस दें लाश को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा तथा फॉरेंसिक टीम द्वारा साक्ष्य एकत्रित किया गया |
पुलिस द्वारा महिला कांस्टेबल के परिजनों को सूचना दी गई |
परिजनों का कहना है कि प्रियंका सरोज के भाई के साले के प्रताड़ना से आज आकर उसने यह कदम उठाया है |
बहरहाल यह तो पुलिस जांच के बाद ही पता चलेगा की किस कारण भाई के साले द्वारा वह प्रताड़ित की जा रही थी |
वहीं सूत्रों के अनुसार महिला कांस्टेबल के भाई का साला जो पेशे से डॉक्टर है से रात में किसी बात को लेकरकहा सुनी हुई थी |
वही दो महीने बाद महिला कांस्टेबल की शादी थी |
👉 समाचार व विज्ञापन के लिए कॉल या व्हाट्सएप करें…
*9721071175*
NGV PRAKASH NEWS


