दो मासूम बच्चियों के साथ स्कूल के सफाई कर्मी द्वारा यौन उत्पीड़न के बाद रेलवे ट्रैक हुआ जाम

जी.पी. दुबे
97210 71175

ठाणे.
ठाणे के बदलापुर शहर स्थित एक माने-जाने स्कूल के टॉयलेट में एक सफाईकर्मी ने दो छोटी बच्चियों के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आने के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा |
इसके विरोध में बदलापुर रेलवे स्टेशन से लेकर सड़कों पर भारी संख्या में अभिभावक लोगो के साथ विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं।

अभिभावक प्रशासन से माफी और बच्चों की सुरक्षा की गारंटी की मांग कर रहे हैं।
लोगों की भीड़ ने ट्रेनों को भी आने-जाने से रोक दिया है।

इस मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है। इस बीच प्रदर्शनकारियों ने स्कूल की बिल्डिंग में तोड़फोड़ और रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया है।
मामले में आरोपी सफाईकर्मी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। स्कूल ने आरोपी सफाईकर्मी को निलंबित कर दिया है और स्कूल को पांच दिनों के लिए बंद कर दिया गया है।

सेंट्रल रेलवे डीआरएम मुंबई के मुताबिक, बदलापुर में प्रदर्शन की वजह से ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई है।

👉 समाचार वह विज्ञापन के लिए संपर्क करें…

  *9721071175*

*NGV PRAKASH NEWS*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *