डीएम साहब मुझे न्याय चाहिए घूस के पैसों में मुझे नहीं मिलती हिस्सेदारी

डी यम साहब मुझे न्याय दीजिए घूस के पैसों में मुझे नहीं मिलता हिस्सा

जौनपुर उत्तर प्रदेश.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जीरो टॉलरेंस की नीति पर तारीख लगती हुई कैसा मामला प्रकाश में आया है जहां चपरासी ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर घूस में अपनी हिस्सेदारी दिलाने की बात लेकर न्याय की मांग की है |

पूरा मामला जौनपुर की शाहगंज तहसील का है | यहां तहसील में तैनात एक चपरासी ने जौनपुर के जिलाधिकारी से पत्र लिखकर न्याय की अपील की है |

चपरासी द्वारा नायब तहसीलदार को मिले घूस और अवैध कमाई में हिस्सेदारी नहीं मिलने से नाराज है |

बताते चलें कि नायब तहसीलदार शैलेंद्र कुमार सरोज शाहगंज तहसील में तैनात है और राजाराम यादव उनका प्राइवेट चपरासी है, जो नायब तहसीलदार के लिए अवैध वसूली का काम करता है | उसने आरोप लगाया है कि वह तथा दो अन्य अपना जान जोखिम में डालकर अवैध वसूली करते है | इस काम के बदले उसे 500 रूपये प्रतिदिन के हिसाब से मिलता है और बाकियों को 1हजार प्रतिदिन मिलता है | इससे नाराज उक्त चपरासी ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर अपना हिस्सा बढ़वाने के लिए कहां है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *