बर्थडे के बहाने निकली दो बहने पहुंच गई प्रेमी से मिलने और उसके बाद…..?

जी.पी.दुबे
97210 71175

बर्थडे पार्टी के बहाने निकली दो बहने पहुंच गई प्रेमी से मिलने और उसके बाद…

जमुई.
घर से बर्थडे पार्टी के लिए निकली दो चचेरी बहनें चुपके से अपने-अपने प्रेमी से मिलने पहुंच गई |
लेकिन उनके साथ कुछ ऐसा हो गया कि अब वह जीवन भर इस वाकए को भूल नहीं पाएगी |
ग्रामीणों ने दोनों बहनों की शादी एक साथ उनके प्रेमी से करा दी |
मामला बिहार के मुंगेर जिले में सामने आया है,जहां दो बहने बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के साढ़ी गांव पहुंची थी
वहां पहुंचने के बाद दोनों ने अपने प्रेमियों को भी वही बुला लिया और थोड़ी दूर पर अपने प्रेमी के साथ मिलने लगी |
गांव के ग्रामीणों की नजर उन दोनों बहनों और उनके दोनों प्रेमियों पर पड़ गई |
उसके बाद ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया और उन्हें रात भर बंद कर रखा और सुबह ग्रामीणों ने उन दोनों बहनों का उनके दोनों प्रेमियों से शादी करवा दिया |
बताया जाता है कि दोनों बहने मुंगेर जिले की रहने वाली है और वह अपने किसी दोस्त की बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए मुंगेर जिले के रतैठा गांव जाने का बोलकर घर से निकली थी |लेकिन रतैठा जाने की बजाय वह दोनों हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के साढ़ी गांव पहुंच गई, जहां वह दोनों अपने प्रेमियों के साथ मिल रही थी और पकड़ी गयी |

👉 समाचार वह विज्ञापन के लिए कॉल या व्हाट्सएप करें…

    *9721071175*

*NGV PRAKASH NEWS*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *