विभागीय लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत वसूली सुनिश्चित की जाए – मंडलायुक्त

जी.पी. दुबे
97210 71175

विभागीय लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत वसूली सुनिश्चित की जाए- मंडलायुक्त

बस्ती 20 अगस्त 2024.
मण्डलायुक्त अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में कर-करेत्तर, राजस्व वसूली एवं राजस्व कार्यो की मासिक समीक्षा बैठक आयुक्त सभागार में सम्पन्न हुयी।
समीक्षा करते हुए उन्होने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रभावी प्रवर्तन की कार्यवाही करते हुए निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष शतप्रतिशत वसूली सुनिश्चित करायें। उन्होने यह भी निर्देश दिया कि माहवार कार्ययोजना तैयार कर राजस्व वसूली करें ताकि वर्ष के अन्त में निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष शतप्रतिशत वसूली हो सकें।
उन्होने राजस्व वसूली से संबंधित कुछ मामलों में अपर जिलाधिकारी कार्यालय, संबधित तहसीलों से सम्पर्क स्थापित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया है।
उन्होने राज्यकर, स्टाम्प व रजिस्ट्रेशन, आबकारी, सम्भागीय परिवहन, विद्युत, मण्डी, खाद्य सुरक्षा विभाग आदि अन्य विभागों की गहन समीक्षा किया। बैठक का संचालन अपर आयुक्त प्रशासन राजीव पाण्डेय ने किया।
इसमें जिलाधिकारी रवीश गुप्ता, संतकबीर नगर के महेंद्र सिंह तंवर, सिद्धार्थनगर के डा. राजा गणपति आर, एडीएम प्रतिपाल चौहान, संतकबीर नगर के जयप्रकाश, सिद्धार्थनगर के उमाशंकर, बन्दोबस्त चकबन्दी संजय कुमार बाजपेयी, अजय प्रकाश दीक्षित, शशांकशेखर राम, डिप्टी कमिश्नर वाणिज्यकर प्रभाकर सरोज, उपायुक्त आबकारी आर.के. शर्मा, सम्भागीय परिवहन अधिकारी रविकान्त शुक्ल, अधीक्षण अभियन्ता विद्युत मनोज सोनकर, रमेश सिंह सहित संबंधित विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *