
जी.पी. दुबे
97210 711 75
बस्ती में बंद का रहा मिला-जुला असर ग्रामीण क्षेत्र रहा बेअसर
बस्ती 21 अगस्त 24.
सुप्रीम कोर्ट के फैसले खिलाफ बसपा, सपा,सरदार सेना,भारत मुक्ति मोर्चा, भीम आर्मी शाहिद विभिन्न संगठनों के बंद का असर आशिक रहा |
बुधवार होने की वजह से गांधीनगर की अधिकांश दुकानें साप्ताहिक बंदी की वजह से ही बंद रही |
ग्रामीण क्षेत्र बंदी से पूरी तरह बेअसर रहा |
एससी एसटी आरक्षण में वर्गीकरण से नाराज लोगों ने हाथ में बैनर लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ सरकार से मांग कर रहे थे कि वह इस फैसले खिलाफ अध्यादेश लाये |
प्रदर्शन कार्यों द्वारा राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी तेजपाल सिंह चौहान को सौपा |
संगठनों ने अंबेडकर मूर्ति पर माल्यार्पण कर शास्त्री चौक पर विरोध प्रदर्शन किया |
समाजवादी पार्टी के बस्ती सदर के विधायक महेंद्र नाथ यादव ने कहा कि केंद्र सरकार और सुप्रीम कोर्ट मिलकर गरीबों का आरक्षण समाप्त करना चाहते हैं |
समाजवादी पार्टी इसके खिलाफ व्यापक लड़ाई लड़ेगी |
भारत बंद के आह्वान को देखते हुए पुलिस प्रशासन सतर्क रहा |
अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी सदर स्वतंत्र भूषण तिवारी तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विजय कुमार दुबे ने भारी पुलिस बल के साथ मोर्चा संभाले रखा |
जुलूस में शामिल अधिकांश लोगों को या पता ही नहीं था वह किस लिए प्रदर्शन कर रहे हैं, उनका कहना था कि हम आरक्षण के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं |


