केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट होने से कम से कम 3 मरे और 17 से ज्यादा घायल

जी.पी. दुबे
97210 711 75

केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट होने से 3 की मौत 17 घायल

अनकापल्ली. आंध्र प्रदेश. 21 अगस्त 24.
अनाकापल्ली जिले की एक केमिकल फैक्ट्री में बड़ा विस्फोट हो गया, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं कम से कम 17 लोगों के घायल होने की खबर है।
जानकारी के अनुसार घटना अच्युटापुरम के विशेष आर्थिक क्षेत्र में स्थित एक केमिकल फैक्ट्री की है।

बुधवार को फैक्ट्री के एक रिएक्टर में अचानक विस्फोट होने से ये हादसा हुआ।
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
समाचार एजेंसी एएनआई ने अनकापल्ली की एसपी दीपिका के हवाले से बताया, ‘अच्युटापुरम एसईजेड की एक कंपनी में रिएक्टर विस्फोट की घटना में तीन लोगों की मौत हो गई एवं 17 लोग घायल हो गए। फिलहाल घायलों का इलाज कराया जा रहा है।

  • समाचार स्रोत ए एन आई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *