
जी.पी. दुबे
97210 711 75
पुलिस भर्ती परीक्षा को देखते हुए कमिश्नर व आईजी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
बस्ती 22 अगस्त 24.
कमिश्नर बस्ती मंडल अखिलेश सिंह व पुलिस महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र आर.के.भारद्वाज द्वारा जिलाधिकारी रवीश गुप्ता व पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी के साथ उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी पद हेतु पुनः परीक्षा 2024 के दृष्टिगत परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया |
उन्होंने राजकीय इंटर कॉलेज बस्ती व शिवहर्ष किसान डिग्री कॉलेज,इंटर कालेज का निरीक्षण किया तथा बिजली, सीसीटीवी, परीक्षार्थियों के बैठने के स्थान व अन्य सुविधाओ को देखा |
उन्होंने परीक्षा केद्रो से संबंधित प्रबंधक,प्रधानाचार्य,को परीक्षा शांतिपूर्वक वह नकल विहीन रूप से संपन्न करवाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
उक्त अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक बस्ती, क्षेत्राधिकारी सदर सत्येंद्र भूषण तिवारी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विजय कुमार दुबे व अन्य अधिकारी,कर्मचारीगण मौजूद रहे।


