प्रेम का दर्दनाक अंत :प्रेमिका के मौत के सदमे में नाबालिक प्रेमी की भी हुई मौत…….

NGV PRAKASH NEWS

बस्ती में इश्क का दर्दनाक अंत: प्रेमिका की मौत का सदमा नहीं सह सका प्रेमी, जहर खाने से गई जान

बस्ती, 22 अगस्त 2026।

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के हर्रैया थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। ग्राम नगरा दुबे में जहरीला पदार्थ खाने से दो नाबालिगों की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम और सन्नाटा पसरा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, नाबालिग किशोरी की मौत की खबर मिलने के बाद युवक ने भी जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

एक ही दिन में दो नाबालिगों की मौत की सूचना से गांव में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही थाना हर्रैया पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू की। पुलिस द्वारा दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है।

📍हरैया में जहरीला पदार्थ खाने से दो नाबालिगों की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजेबस्ती के थाना हरैया क्षेत्र के ग्राम नगरा दुबे में जहरीला पदार्थ खाने से दो नाबालिगों की मृत्यु हो गई। घटना की सूचना पर हरैया पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले में क्षेत्राधिकारी हरैया ने घटना के संबंध में जानकारी दी है

घटना को लेकर प्रेम प्रसंग की चर्चा सामने आ रही है, हालांकि पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है तथा परिजनों और ग्रामीणों से जानकारी जुटाई जा रही है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *