
जी.पी. दुबे
97210 711 75
इसरो ने स्पेसडे को बनाया स्पेशल डे
नई दिल्ली 23 अगस्त 24.
आज हमारा देश राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस ( नेशनल स्पेस डे )मना रहा है।
आज ही के दिन चंद्रयान 3 को चांद पर उतरे एक साल हो गया है।
इससे एक दिन पहले ही 22 अगस्त 24 को इसरो ने विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर के एक और कमाल को दिखाया है।
इसरो ने इन दोनों की मदद से ली गई कुछ तस्वीरों को साझा किया है जो आज के दिन को और स्पेशल बना देता है।
बता दें कि पिछले साल 14 जुलाई को चंद्रयान 3 ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से चांद तक पहुंचने का सफर शुरू किया था और 23 अगस्त को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग की थी ।
इसरो ने इसी सफलता को रेखांकित करते हुए लिखा चंद्रयान 3 की लैंडिंग एनिवर्सरी पर विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर द्वारा ली गई कुछ तस्वीरें साझा कर रहे हैं।


