दो मुस्लिम यूवतियों का आपस में हुआ प्यार, घर से हुई फरार

जी. पी. दुबे
9721071175

दो मुस्लिम युवतियों को हुआ आपस में प्यार

संभल- उत्तर प्रदेश.
एक कहावत है कि प्यार ना देखें जाति कुजात, कब किसी को किसी से कैसे प्यार हो जाए यह कोई जान नहीं सकता | लड़की और लड़के का प्यार हो जाना तो सामान्य बात है लेकिन कभी-कभी लड़की -लड़की तथा लड़के -लड़के में भी प्यार हो जाता है और वह जीवन भर साथ रहने के लिए कुछ भी करते हैं |
एक ऐसा ही प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है, जहां दो मुस्लिम युवतियों के बीच आपस में प्यार हो गया।
दोनों लिव इन रिलेशन में रहने भी लगी। वहीं अब इस रिश्ते को कानूनी मान्यता देने के लिए कोर्ट पहुंची है।

संभल के असमोली थाना इलाके की रहने वाली तहसीना और सीमा बीते 11 साल से एक दूसरे से प्यार करती है।
इन दोनों का कहना है कि वह अब अपनी अलग दुनिया बसाना चाहती हैं, लेकिन परिवार और समाज के लोगों से जान का खतरा है।
तहसीना और सीमा का कहना है कि वह दोनों बालिग हैं, यह उन दोनों का अपना निजी फैसला है। तहसीना पति की भूमिका और सीमा उसकी पत्नी के रूप में रहेंगी।

जानकारी के मुताबिक, तहसीना, सीमा से 8 साल की बड़ी है।
दोनों एक ही गांव में रहती है और एक दूसरे से चोरी छुपे मिलती रहती थी। जब घर वालों ने मिलने पर पाबंदी लगाई तो दोनों घर से फरार हो गई। अपने इस रिश्ते को कानूनी मान्यता देने के लिए दोनों उत्तराखंड के हरिद्वार पहुंची और उन्होंने कोर्ट में अपनी बालिक होने का हवाला देती हुई कहा कि वह अपने मनमर्जी के साथ दोनों एक दूसरे के साथ रहना चाहती हैं |

कानूनी सलाह लेने के बाद वह संभल में किसी अज्ञात स्थान पर रह रही हैं। तहसीना और सीमा का कहना है कि दोनों एक दूसरे को बेहद प्यार करती हैं और एक दूसरे से अलग नहीं रह सकती, इसलिए उन्होंने कोर्ट से लिव इन रिलेशन में रहने की इजाज़त ली है। उन्हें लड़के पसंद नहीं है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *