
जी.पी.दुबे
97210 711 75
मायावती के सरकार के साथ ईडी गठबंधन पर भी साधा निशाना
एससी/एसटी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है।
पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा, “यह बेहद दुखद और चिंताजनक है कि केंद्र सरकार ने अभी तक पुरानी व्यवस्था को बहाल करने और सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।
21 अगस्त को भारत बंद के बावजूद अगर केंद्र सरकार इस मामले में जरूरी संशोधन करने को लेकर गंभीर नहीं है तो ये सोचने वाली बात है।
मायावती ने कहा इस मामले में कांग्रेस, सपा और उनके इंडी गठबंधन की चुप्पी भी उतनी ही खतरनाक है।



