फर्जी आधार कार्ड बनाने की सूचना पर साइबर टीम ने छापामार एक को लिया हिरासत में

जी.पी.दुबे
97210 711 75

फर्जी आधार कार्ड बनाने की सूचना पर साइबर टीम ने छापा मार एक को लिया हिरासत में

महराजगंज 24 अगस्त 24.
महराजगंज जिले के निचलौल क्षेत्र के मुसहर बस्ती डोमा स्थित चौराहे पर फर्जी आधार कार्ड बनाने की सूचना पर साइबर टीम ने छापा मारा |
टीम ने एक शख्स को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए अपने साथ चली गई |
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, साइबर टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि निचलौल थाना क्षेत्र के मुसहर बस्ती डोमा चौराहे पर एक शख्स चोरी छिपे फर्जी आधार कार्ड बना रहा है | इतना ही नहीं शख्स फर्जी आधार के जरिए मोटी रकम भी वसूल रहा है |
साइबर टीम नें उक्त सूचना को गंभीरता से लेते हुए डोमा चौराहे स्थित उक्त दुकान पर छापा मारा |

वहीं साइबर टीम को देख मौके पर लगी भीड़ अचानक चली गई |
टीम मौके से मौजूद एक शख्स को हिरासत में ले लिया |
टीम पूछताछ के लिए पकड़े गए शख्स और कुछ दस्तावेज को अपने साथ लेकर चली गई है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *