
जी.पी. दुबे
97210 711 75
भाजपा नेता के ड्राइवर ने दलित किशोरी के साथ किया दुष्कर्म
आगरा 24 अगस्त 24.
2 दिन पहले भाजपा के पूर्व महामंत्री प्रेमचंद कुशवाहा के मैरिज होम में दलित किशोरी के साथ दुष्कर्म हुआ था |
मामले मे पुलिस ने भाजपा नेता के चालक को गिरफ्तार किया है | अब इस मामले में पुलिस ने भाजपा के पूर्व महामंत्री प्रेमचंद कुशवाहा को भी गिरफ्तार कर लिया है |
प्राप्त जानकारी के अनुसार पूरा मामला आगरा के सदर के ताल फिरोज खां का है, जहां बुधवार की रात किशोरी घर के पास दुकान पर कुछ लेने गई थी |
जब काफी देर तक किशोरी घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश करना शुरू किया तो वह प्रेमचंद कुशवाहा मैरिज होम में मिली |
किशोरी ने परिजनों को बताया कि भाजपा नेता के चालक भीमसेन उर्फ भीमा ने उसके साथ गलत काम किया है |
जिसके बाद जाटव महापंचायत ने थाने में प्रदर्शन करते हुए प्रेमचंद कुशवाहा पर मुख्य आरोपी का सहयोग करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाही की मांग की |
परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद बेटी मैरिज होम से जिंदा बचकर नहीं आती क्यों आरोपी ने गड्ढा खोद लिया था और उसे दफनाने वाला था |इस घटना के बाद पीड़िता दहशत में है |
वहीं घटना के बाद कांग्रेस नेताओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया है |
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि दुष्कर्म के आरोपी को शांति भंग की धारा में जेल भेजा गया है |
प्रेमचंद को पुलिस प्रशासन ने बचाने की कोशिश की है |
इतना ही नहीं कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अमित सिंह ने आरोपियों के घर बुलडोजर चलाने की मांग की है |



