
जी.पी. दुबे
97210 711 75
क्या हिज्बुल्लाह और इजरायल ने एक दूसरे पर बड़े पैमाने पर हमले की कर दिए घोषणा
अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़ एजेंसी.
लेबनान स्थित आतंकवादी समूह हिजबुल्लाह और इजरायल दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ बड़े पैमाने पर सैन्य अभियान की घोषणा की है।
ईरान समर्थित समूह हिजबुल्लाह के एक बयान के अनुसार, प्रमुख इजरायली सैन्य स्थलों को निशाना बनाकर कई विस्फोटक ड्रोन से हमले किए हैं।
हिजबुल्लाह ने कहा कि उसने इजरायल पर ‘320 से अधिक’ कत्यूषा रॉकेट दागे हैं।
इस खतरे के जवाब में, इजरायली सेना ने लेबनान में लक्ष्यों पर पूर्व-आक्रमणकारी हमले शुरू किए। आईडीएफ ने रविवार को सुबह इन हमलों की घोषणा करते हुए कहा कि उन्हें हिजबुल्लाह द्वारा इजरायली क्षेत्र पर बड़े पैमाने पर हमलों की तैयारी का पता चला है।
इजरायली रक्षा बलों (आईडीएफ) ने एक्स पर एक सोशल मीडिया एक्स पोस्ट में कहा, ‘हिजबुल्लाह ने लेबनान से इज़राइली क्षेत्र की ओर 150 से अधिक प्रजेक्टाइल लॉन्च किए हैं, जिन्हें आयरन डोम से नेस्तनाबूद कर दिया गया।
इसमें यह भी कहा गया कि ‘हम आतंकवादी ढांचे को निशाना बनाते हैं, वे नागरिकों को निशाना बनाते है |



