बस से नीचे उतारा, आई डी देखी और बरसा दी गोलियां

जी. पी. दुबे
9721071175

बस से उतारा,आईडी देखा और 23 लोगों को मार दी गोली

कराची. पाकिस्तान

मामला बलूचिस्तान के मुसाखेल का बताया जा रहा है जहाँ हत्याकांड से पहले आतंकियों ने वाहनों से उतारकर यात्रियों के आईडी कार्ड चेक किए और आईडी दिखाने के बाद उन्होंने अंधाधुंध गोलियां बरसाना शुरू कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, हथियारों से लैस आतंकियों ने कम से कम 23 लोगों को मौत के घाट उतार दिया है। आतंकियों ने निहत्थे लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थी।

पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, सोमवार तड़के आतंकियों ने कुछ लोगों को पहले बस और ट्रक से नीचे उतारा और फिर उनके आईडी कार्ड चेक किए। इसके बाद आतंकियों ने लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि हथियारबंद लोगों ने मुसाखेल में हाईवे को जाम कर दिया और यात्रियों को वाहनों से नीचे उतार दिया।
उन्होंने कहा कि आतंकियों ने 10 वाहनों को आग भी लगा दी। मृतक पंजाब प्रांत के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

अधिकारियों ने बताया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को अस्पताल पहुंचाया। बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने आतंकवाद की घटना की कड़ी निंदा की है।
मुख्यमंत्री के कार्यालय ने बताया कि उन्होंने आतंकवादियों की कायरतापूर्ण कार्रवाई में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति हार्दिक सहानुभूति और संवेदना व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *