
जी.पी. दुबे
97210 711 75
माफियाओं के लिए काल है यह आईएएस अफसर
भोपाल मध्य प्रदेश.
अपने ही पहले ही प्रयास में यूपीएससी परीक्षा में 36 वां स्थान प्राप्त कर आईएएस अधिकारी बनी राजस्थान की सोनिया मीणा देश के युवाओं के लिए जहां एक प्रेरणा स्रोत है वहीं माफियाओं के लिए काल है |
मध्य प्रदेश कैडर में पिछले 10 वर्षों से अपनी सेवाएं दे रही सोनिया मीणा ने माफियाओं के खिलाफ अपनी कठोर कार्रवाई से पूरे देश में सुर्खियां बटोरी हैं |
माफिया अर्जुन सिंह के खिलाफ सोनिया की कार्यवाही ने हड़कंप मचा दिया और आज सोनिया को माफियाओं का काल कहा जाने लगा है |
सोनिया मीणा का प्रशासनिक रूप काफी सख्त है और वह हमेशा न्याय और सत्य के पक्ष में खड़ी रहती हैं यही कारण है कि माफिया जगत के लोग उनसे काफी डरते हैं |
लेकिन सोनिया मेरा कभी नहीं डरती और वह अपने काम को पूरी सत्य और निष्ठा के साथ करती हैं |
सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने वाली सोनिया मीणा युवाओं को यूपीएससी परीक्षा क्रैक करने के लिए टिप्स देती रहती हैं और बताती हैं कैसे मेहनत और लगन से सफलता प्राप्त की जा सकती है|
विभिन्न पदों जैसे एसडीएम, एडीएम और जिला पंचायत सीईओ जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते हुए सोनिया मेरा वर्तमान में भोपाल मंत्रालय में पोस्ट हैं |




