क्या मायावती सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने जा रही हैं

जी.पी. दुबे
97210 711 75

क्या मायावती सक्रिय राजनीति से लेंगी संन्यास

लखनऊ.
सियासी गलियारों में ये अटकलें लगातार लगाई जा रही है कि बसपा सुप्रीमो मायावती सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने वाली हैं |
जब से मायावती ने आकाश आनंद को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया है, तब से इस बात की अटकलें लगाई जा रही हैं |
अब मायावती ने अपने सन्यास लेने को लेकर खुद ही इसका खुलासा कर दिया है |
उन्होंने X पर इस संबंध में पोस्ट शेयर किया है.

उन्होंंने X पर लिखा है कि
बहुजनों के अम्बेडकरवादी कारवाँ को कमजोर करने की विरोधियों की साजिशों को विफल करने के संकल्प हेतु बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर एवं मान्यवर कांशीराम जी की तरह ही मेरी जिन्दगी की आखिरी सांस तक बीएसपी के आत्म-सम्मान व स्वाभिमान मूवमेन्ट को समर्पित रहने का फैसला अटल.’

सक्रिय राजनीति से मेरा सन्यास लेने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता है, जबसे पार्टी ने आकाश आनन्द को मेरे ना रहने पर या अस्वस्थ विकट हालात में उसे बीएसपी के उत्तराधिकारी के रूप में आगे किया है तबसे जातिवादी मीडिया ऐसी फेक न्यूज प्रचारित कर रहा है जिससे लोग सावधान रहें.’

‘हालांकि पहले भी मुझे राष्ट्रपति बनाए जाने की अफवाह उड़ाई गयी, जबकि मान्यवर कांशीराम जी ने ऐसे ही आफर को यह कहकर ठुकरा दिया था कि राष्ट्रपति बनने का मतलब है सक्रिय राजनीति से सन्यास लेना जो पार्टी हित में उन्हें गवारा नहीं था, तो फिर उनकी शिष्या को यह स्वीकारना कैसे संभव?’

बता दें कि मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक लखनऊ बसपा कार्यालय में बुलाई गई है |
इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जाएगा और यूपी की 10 विधानसभा सीटों में होने वाले उपचुनाव को लेकर चर्चा होगी |
बता दें कि हर पांच साल पर सितंबर में बसपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में अध्यक्ष का चुनाव होता है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *