
जी.पी.दुबे
97210 711 75
रायबरेली 27 अगस्त 24.
रायबरेली से यह कैसा मामला सामने आया है जहां बीच सड़क एक पुलिसकर्मी ने प्रेमी-प्रेमिका के शक में भाई-बहन की जमकर पिटाई कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला सलोन कोतवाली क्षेत्र के पुरानी सब्जी मंडी के पास का है।
जहां प्रेमी-प्रेमिका के शक में सिविल ड्रेस में मौजूद पुलिसकर्मी ने भाई और उसके दोस्त को जमकर पीटा।
बताया जा रहा है कि 24 घंटे से पीड़ित और उसका दोस्त पुलिस की कस्टडी में है।
जिस दौरान यह पूरा वाक्या हो रहा था, मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। साथ में मौजूद युवती पुलिसकर्मी से भाई को छोड़ने की गुहार लगाती रही |लेकिन गुस्से में लाल जवान ने उसकी एक ना सुनी।


