
जी.पी. दुबे
97210 711 75
सास के ऊपर आता है बाबा का भूत उसके बाद बहू के साथ करती है ऐसा काम की बहू हो जाती है बेहोश
आगरा.
आगरा जिले के एत्माद्दौला थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपनी सास पर गंभीर आरोप लगाया है |
महिला का कहना है कि उसके सास के ऊपर बाबा का भूत आता है और सप्ताह में तीन बार ऐसा काम करता है कि मैं बेहोश हो जाती हूँ |
महिला ने अपनी सास पर मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है | महिला का आरोप है कि उसकी सास पर पिछले एक साल से बाबा का भूत सवार है जो उसे पीटता है |
शिकायत के अनुसार जब सास उसे पीटती है तो ससुराल के अन्य सदस्य हाथ जोड़कर खड़े हो जाते हैं और बाबा से माफी मांगते हैं, यह कहते हुए कि “बाबा का भूत आया है”.
महिला की शादी सादाबाद थाना क्षेत्र के एक युवक से हुई थी |
शादी के शुरुआती दिनों में सब कुछ ठीक था, लेकिन कुछ समय बाद सास पर बाबा का भूत सवार हो गया |
सास ने बहू की पिटाई शुरू कर दी और इसी बहाने से अपने पति को भी पीटती है |
सास की हरकतों से परेशान होकर महिला अपने मायके चली गई |
महिला ने मायके लौटकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराया है |
मामला परिवार परामर्श केंद्र में गया , जहां काउंसलर अमित गौड़ ने बताया कि यह मामला किसी बाबा की आस्था से जुड़ा है |
सभी लोग उस बाबा के भूत के सामने नतमस्तक हो जाते हैं |
काउंसलर ने कहा कि अगली तारीख पर सास, बहू और पति को एक साथ बुलाया जाएगा, ताकि यह पता चल सके कि सास के पास कौन सी शक्ति है जो उसे और पति को पीट रही है |
पुलिस और परिवार परामर्श केंद्र मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं |



