जी.पी. दुबे
97210 711 75
एसडीएम पर यौन शोषण का आरोप
मेरठ.
उप जिलाधिकारी संजय कुमार के खिलाफ यौन शोषण का मामला अब शासन स्तर पर पहुंच चुका है और जांच शुरू हो गई है |
पीड़िता का कहना है कि संजय कुमार ने उससे मंदिर में शादी किया और एक साल तक यौन शोषण किया |
वीरता का कहना है कि जब उसको गर्भ ठहर गया उसे मानसिक प्रताड़ना देकर गर्भपात के लिए मजबूर किया |
उसने आरोप लगाया है कि जब संजय कुमार का पीड़िता से मन भर गया तो उसने उसे बेइज्जत किया और बदसलूकी की |
पीड़िता ने पिछले तीन महीने से पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों से मदद मांग रही है | पीड़िता ने आरोप लगाया है कि संजय कुमार को उच्च अधिकारियों से संरक्षण मिलने के कारण उसकी सुनवाई नहीं हो रही है |
जिलाधिकारी ने मामले की रिपोर्ट शासन को भेज दी है और इसके बाद विभागीय जांच शुरू कर दी गई है | शासन ने उप जिलाधिकारी संजय कुमार पर केस दर्ज करने के लिए आदेश दिए हैं |
शिकायत के बाद संजय कुमार का तबादला कर दिया गया है |हालांकि पीड़िता की मुश्किलें खत्म नहीं हुई हैं |मीडिया में खबर आने के बाद ही शासन ने कार्रवाई शुरू की, लेकिन पीड़िता को प्राथमिक की दर्ज कराने के लिए अब भी संघर्ष करना पड़ रहा है |




