पत्नी पति से बार-बार मांगती थी यह चीज जिससे नाराज हो पति ने कर दी हत्या

जी.पी. दुबे
97210 71175

पत्नी की इस जिद से पति ने उतार दिया उसे मौत के घाट

अलीगढ़.
पत्नी की एक जिद और मामूली विवाद ने पति को इतना नाराज कर दिया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर लाश बाथरूम में छुपा दी | और खुद जाकर थाने में सरेंडर कर दिया |

बताते चलें कि नगमा की शादी मेहराज से हुई थी और उन दोनों की जिंदगी आराम से चल रही थी |

नगमा का पति मेहराज अपनी मोबाइल को पासवर्ड से लाक रखता था | नगमा पासवर्ड बताने के लिए कहती थी | पति द्वारा मोबाइल का पासवर्ड ना बताने पर नगमा को शक होता था की पति का और भी कहीं कोई संबंध है |

एक दिन इसी बात को लेकर एक दिन विवाद इतना बढ़ गया कि मेहराज ने नगमा की हत्या कर दी और लाश बाथरूम में छुपा दिया और खुद जाकर पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया |

पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी और दो दिन बाद नगमा की लाश बाथरूम में मिली |

वही नगमा के भाई वासित ने पुलिस को बताया कि उसका बहनोई मेहाराज अपने मोबाइल में पासवर्ड लगा कर रखता था और नगमा जब पासवर्ड मांगती थी तो वह नहीं देता था इसी बात को लेकर उसे दिन विवाद हो गया था और नगमा की हत्या कर दी गई |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *