पुलिस भर्ती परीक्षा को देखते हुए एएसपी व सीओ नें ड्यूटी में लगे अधिकारियों,कर्मचारियों की ब्रीफिंग कर दिए निर्देश

जी.पी.दुबे
97210 711 75

एएसपी व सीओ द्वारा पुलिस परीक्षा ड्यूटी में लगे अधिकारियों की ब्रीफिंग की गई

बस्ती 29 अगस्त 24.
पुलिस लाइन सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह व क्षेत्राधिकारी सदर सत्येन्द्र भूषण तिवारी द्वारा 30 व 31 अगस्त को होने वाले उ.प्र. पुलिस भर्ती परीक्षा के संबंध में समस्त परीक्षा केन्द्रों पर लगे समस्त ड्यूटी प्रभारी, केंद्र पुलिस प्रभारी, परीक्षा केन्द्र सीसीटीवी कन्ट्रोल रुम प्रभारी, एच एच एम डी पर लगे कर्मचारियों की पुनः ब्रीफिंग की गई, शासन प्रशासन से प्राप्त आदेशों निर्देशों का सख्ती से पालन हेतु निर्देशित किया गया तथा पूर्व दिवस परीक्षा ड्यूटी में जो कमियां,गलतियां पायी गयीं थी उन्हें दूर करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए एवं परीक्षा केंद्र पर किसी भी पुलिस कर्मी को मोबाइल न ले जाने हेतु सख्त हिदायत दी गई।


उक्त ब्रीफिंग में चेकिंग फ्रिस्किंग की वीडियो विजुअल दिखाकर सभी को अवगत कराया गया कि परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत परीक्षा केन्द्र पर प्रतिबंधित वस्तुएं जैसे पेपर, पेन्सिल बाक्स, कैलकुलेटर, वालेट, सनग्लासेज, कैप, ज्वैलरी, फूड-आइटम, मोबाइल, यूएसबी ड्राइव, कैमरा, डिजिटल वाच, की, ब्लुटूथ, डिजिटल पेन, हेल्थ बैंड आदि को चेक करते हुए परीक्षा केन्द्र के अन्दर ना ले जाने हेतु बताया गया, साथ ही किसी के संदिग्ध पकड़ने जाने पर वैधानिक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।
सभी अधिकारी,कर्मचारीगण को ड्यूटी पर समय से उपस्थित होने के लिए निर्देशित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *