नेशनल हाईवे पर हुआ हादसा 10 हुये गंभीर रूप से घायल

जी.पी. दुबे
97210 711 75

पिकअप और ऑटो की भिड़ंत में 10 हुए घायल

29 अगस्त 24.
नगर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 28 पर बसहवा ओवर ब्रिज के पास पिकअप और ऑटो की जोरदार टक्कर हो गई,जिसमें लगभग 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनको 108 एंबुलेंस द्वारा प्राथमिक उपचार करते हुए जिला अस्पताल बस्ती में भर्ती कराया गया।

ऑटो सवार सभी यात्री नगर बाजार से अयोध्या की ओर जा रहे थे, तभी अचानक अनियंत्रित पिकअप और ऑटो में जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें नगर के रहने वाली सौम्या उम्र 18 वर्ष, गुंजा उम्र 26 वर्ष, खुशी उम्र 4 वर्ष, पांडे बाजार बस्ती के रहने वाली मंजू उम्र 45 वर्ष पत्नी सुरेश, बसहवा के रहने वाले सालिक उम्र 60 वर्ष, मंगल बाजार के रहने वाले राजू उम्र 42 वर्ष पुत्र रामनाथ तथा अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस 108 और पुलिस को सूचना दी।


4 एंबुलेंस कुछ ही समय में घटनास्थल पर पहुंच गई।
एंबुलेंस में मौजूद चालक एवं ई.म.टी द्वारा तत्काल सभी घायलों को एंबुलेंस में शिफ्ट किया गया तथा प्राथमिक उपचार करते हुए जिला अस्पताल बस्ती में भर्ती कराया गया। जहां सबका का इलाज चल रहा है।
मौके पर पहुंचे फुटहिया चौकी प्रभारी विवेक तिवारी नहीं घायलों को अस्पताल भिजवाया |
पुलिस नें पिकप को कस्टडी में ले लिया है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *