अब 10 दिन में दुष्कर्म करने वाले को मिलेगी फांसी की सजा

अब 10 दिन में मिलेगी बलात्कारी को सजा

कोलकाता 3 सितंबर 24.

रेप विरोधी बिल पास अपराजिता टास्क फोर्स का गठन |
पश्चिम बंगाल में अब दुष्कर्म करने वाले को 10 दिनों में ही फांसी देने का विधेयक पास हो गया है |
गौरतलब है कि कोलकाता में आईजी कॉलेज के प्रशिक्षु महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्याकांड के बाद काफी दबाव झेल रही ममता बनर्जी ने एक दिन पहले जहां अपनी गलतियों के लिए क्षमा मांगा है वहीं आज उन्होंने सदन में दुष्कर्म विरोधी अपराजिता विधेयक को सदन में पेश किया |
विधेयक का भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों ने भी समर्थन किया |
इस विधेयक का अपराजिता चाइल्ड एंड वूमेन ( पश्चिम बंगाल अपराधिक संशोधन ) बिल 2024 नाम दिया गया है |
बिल में दुष्कर्मियों को त्वरित सख्त सजा का प्रावधान है |

विधेयक को चर्चा के बाद पास कर दिया गया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *