मदरसे में किया जाता था बच्चों का ब्रेन वाश

मदरसे में बच्चों का किया जाता था ब्रेन वाश

प्रयागराज.
प्रयागराज के जिस मदरसे से पुलिस ने जाली नोट बरामद किए हैं उसी मदरसे से विवादित किताबें भी मिली हैं, जिनमें आरएसएस के खिलाफ़ आपत्तिजनक बातें लिखी गई हैं |
इस मदरसे में कई राज्यों से बच्चे पढ़ने आते हैं |

सूत्रों के मुताबिक, मदरसे में पढ़ने वाले बच्चों का ब्रेनवॉश किया जाता है |

बताते चलें कि पिछले कुछ दिन पहले प्रयागराज के मदरसा जामिया हबीबिया मस्जिद-ए-आजम में जाली भारतीय नोट छापने का मामला सामने आया था,पुलिस ने छापेमारी की कार्रवाई करते हुए जाली नोटों को बरामद किया.l

यही वजह है कि आइ बी , स्टेट इंटेलिजेंस समेत खुफिया एजेंसियां विदेशी कनेक्शन की भी जांच कर रही हैं |

मदरसे से विवादित किताबें भी बरामद हुईं हैं, जिसमें आरएसएस को देश का सबसे आंतकवादी संगठन बताया गया है |
इस किताब को महाराष्ट्र के पूर्व महानिरीक्षक एसएम मुशर्रफ ने लिखा है |

मदरसे से आपत्तिजनक साहित्य और विवादित किताब मिलने के बाद पुलिस जांच कर रही है कि क्या मदरसे में क्या संघ के खिलाफ लोगों को भड़काया जा रहा है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *