
अपहरण की सूचना पर पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का किया निरीक्षण
बस्ती 5 सितंबर 24.
मुंडेरवा थाना क्षेत्र के ख़जौला पुल के पास से अपहरण की घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर मुंडेरवा पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही के बारे में जानकारी प्राप्त की |
बताते चलें की सूचना के अनुसार खजौला पल के पास एक सफेद कलर की स्विफ्ट डिजायर गाड़ी से एक काले कोट पहने व्यक्ति को मारपीट कर गाड़ी में बैठा लेने की सूचना पुलिस को मिली थी |
सूचना के उपरांत मुंडेरवा पुलिस द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया |

*अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह नें 4 सितंबर की देर रात थाना छावनी पहुंच कर आकस्मिक निरीक्षण किया |*
उन्होंने थाना छावनी क्षेत्र में मिल रही शिकायतों को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक थाना छावनी को क्राइम रोकने के लिए उचित निर्देश दिए |
अपर पुलिस अधीक्षक ने थाने पर मौजूद पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ मीटिंग कर उन्हें अपने कार्यों के प्रति सतर्क एवं सजग रहने हेतु निर्देशित किया |

गौर पुलिस ने चोरी के समान सहित बाल अपचारी को संरक्षण में लिया
बस्ती 5 सितंबर24.
थाना गौर की पुलिस ने उप निरीक्षक अनंत कुमार मिश्र तथा पुलिस बल के साथ चोरी से संबंधित पंजीकृत मुकदमा के संदर्भ में एक बाल अपचारी को संरक्षण में लिया |
पुलिस ने बताया कि बाल अपचारी के पास से एक चांदी का पायल एक मंगलसूत्र वह 14000 रुपए नगद बरामद हुए |
. बभनान नवीन मंडी के पीछे से दोपहर 12:00 पुलिस वह बाल कल्याण अधिकारी द्वारा सादे वर्दी में पहुंचकर संरक्षण में लिया गया |
पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए बाल संरक्षण गृह भेजा गया |


