जिससे बधवाई राखी उसी को दिल दे बैठा

बहन से ही हार बैठा दिल

प्रतापगढ़ 6 सितंबर 24.
प्रतापगढ़ जिले से एक ऐसा सनसनी खेज मामला आया है जिसको जानकर हर कोई उसे आदमी के ऊपर थू थू करने लगेगा |

यहां एक आदमी ने अपनी पत्नी को सिरप में जहर मिलाकर पिला दिया और विश्वास दिलाने के लिए वही सिरप अपनी मां को भी पिला दिया |

हालत बिगड़ने पर दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर पत्नी ने दम तोड़ दिया और मां को सिरप की मात्रा कम पिलाने की वजह से उसकी जान बच गई |

पूरा मामला कुंडा के हाथीगवां थाना क्षेत्र के सरैया प्रवेशपुर का है |


यहां के रहने वाले प्रवीण पांडे की शादी 2017 में ए बरानपुर गांव की रहने वाली सन्नू देवी के साथ हुआ था | प्रवीण और सन्नू के दो बच्चे एक लड़का और एक लड़की हैं |

वही शादी के बाद प्रवीण को किसी अन्य महिला से प्यार हो गया और इस बात को लेकर पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा हुआ करता था |

प्रवीण अपनी प्रेमिका की चाहत में पत्नी को कई बार रास्ते से हटाने की जुगत कर चुका था |

महिला के भाई नीरज मिश्रा की तरफ से आरोपी प्राइवेट के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है | पुलिस ने लाश को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया |
मृतका के भाई नीरज का कहना है कि पहले भी प्रवीण कई बार उसे मारने की कोशिश कर चुका है |

वही बताया जा रहा है कि प्रवीण करियर का काम करता है |
उसके पहले प्रवीण कुंडा में संगीता ( बदला हुआ नाम)को ट्यूशन पढ़ाता था | इस दौरान दोनों में प्यार हो गया, लोगों को गुमराह करने के लिए प्रवीण ने उसे राखी भी बधवाया था |
वह लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे |

बहरहाल पुलिस ने घटना में प्रयुक्त जहर की सीसी को बरामद कर लिया है |
थाना प्रभारी नंदलाल ने बताया कि की कीटनाशक के दवाई किस सीसी मिली जिसको प्रवीण नी सिरप में मिलाकर पिलाया था |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *