संपूर्ण समाधान दिवस में आश्वासन का घुट्टी पीकर वापस हो गए फरियादी

मंडलायुक्त वआई जी ने बस्ती सदर तथा डी यम व एसपी ने ह्ररैया में सुनी जन समस्याएं

बस्ती 7 सितंबर 24.
संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर बस्ती सदर तहसील में मंडलायुक्त अखिलेश सिंह तथा आइजी आर के भारद्वाज तथा तहसील हरैया में जिलाधिकारी रवीश गुप्ता व पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी के अध्यक्षता में जनसुनवाई की गई |

इस अवसर पर आए हुए फरियादियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनकर उनके निस्तारण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा गया कि वह मौके पर टीम बनाकर जाएं और समस्याओं का उचित समय बद्ध,गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें |
ह्ररैया में प्राप्त 52 मामलों में से दो मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया | राजस्व विभाग के 21, पुलिस के 7, विकास के 8,विद्युत विभाग के 5,समाज कल्याण के 3 तथा अन्य के 8 मामले आए थे |

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी,क्षेत्रधिकारी,तहसीलदार नायब तहसीलदार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी रमा शंकर दूबे, जिला विकास अधिकारी अजय सिंह, मुख्य पक्ष सूची चिकित्सा अधिकारी राज्य त्रिपाठी उपनिदेशक कृषि अशोक कुमार गौतम डीपीआरओ रतन कुमार बीएससी अनूप कुमार डीएसओ सतवीर सिंह मत्स्य अधिकारी संदीप वर्मा अधिशासी अभियंता ग्रामीण अंकुर वर्मा सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *