महिला प्रधान पर सवार शादी का भूत

महिला पर सवार है शादी का भूत

पटना 7 सितंबर 24.
पटना जिले की एक महिला के ऊपर शादी का भूत सवार है और उसने एक नहीं दो नहीं तीसरी बार शादी कर ली |
बताते चलें कि शेखपुरा पंचायत की प्रधान सुनीता देवी पर प्यार का भूत इस तरह सवार हुआ है कि उन्होंने अपने पद और जिम्मेदारियां को तक पर रखकर प्रेमी संग फरार होकर शादी रचा ली |

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है इसके पहले सुनीता देवी ने दो विवाह किया हुआ है और उनके दो बच्चे भी हैं |
और अब तीसरी बार प्रेमी के साथ शादी करने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है |
ग्राम प्रधान होने से पंचायत का विकास ठप पड़ चुका है |

प्राप्त जानकारी के अनुसार 2013 में सुनीता की पहली शादी पूर्णिया जिले के युवक से हुई थी | कुछ समय बाद जब सुनीता मायके लौट के आए तो उसके बाद कभी ससुराल नहीं गई |

उसके बाद सुनीता ने गांव के ही संजय से प्रेम किया और 2014 में उससे कोर्ट में शादी कर ली |
इस शादी से सुनीता के दो बच्चे भी हैं |

और अब ही गांव के वार्ड संख्या आठ निवासी नवीन पुत्र शशि भूषण मेहता से भाग कर उदाकिशुनगंज में नोटरी पब्लिक के समक्ष शादी कर ली |
बताया जा रहा है कि सुनीता का नवीन के साथ पिछले 2 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था |

वहीं इससे नाराज गांव वाले शुक्रवार को सुनीता के प्रेमी के घर पर इकट्ठा हो गए और मुखिया से इस्तीफे की मांग करते हुए जमकर विरोध करने लगे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *