
बगैर कनेक्शन के दिव्यांग के घर बिजली विभाग में भेजा 1 लाख 80 हजार का बिल
बस्ती 7 सितंबर 24.
बस्ती जिले से बिजली विभाग का हैरत अंगेज मामला सामने आया है जहां बिना कनेक्शन दिए ही 1 लाख 80 हजार का बिजली का बिल भेज दिया गया है |
बताते चलें कि दिव्यांग राम फेर जिनके पास ना तो बिजली का कनेक्शन है और ना ही कभी उन्होंने कनेक्शन के लिए आवेदन किया था |उनको बिजली विभाग की तरफ से 1 लाख 80 हजार का बिजली का बिल पकड़ा दिया गया |
बिना कनेक्शन इतने अमाउंट का बिजली का बिल देख कर राम फेर के होश उड़ गए |
राम फेर ने इस मामले की बिजली विभाग में शिकायत दर्ज करवाते हुए मामले की जांच की मांग की है |
बगैर कनेक्शन के बिजली बिल आने के बाद राम फेर बिजली विभाग का चक्कर काटने को मजबूर हैं मगर कोई अधिकारी उनकी नहीं सुन रहा है |
अब इसे बिजली विभाग की लापरवाही कहें या तकनीकी गड़बड़ी, लेकिन उसके बाद भी भ्रष्ट विभाग के अधिकारी कर्मचारी ना तो सुनवाई कर रहे हैं ना तो जांच |


