भीड़ नें युवक को खंभे से बाध उसकी शादी उसके विधवा चाची से करवा दी

भीड़ नें युवक को खंभे से बाध उसके विधवा चाची से करा दी उसकी शादी

जौनपुर 7 सितंबर 24.
जौनपुर से एक चौका देने वाली खबर आई है जहां पर भीड़ ने एक युवक को खंभे से बांध कर उसकी शादी उसके विधवा चाची से करवा दी |

बताते चलें कि सोशल मीडिया पर एक खबर वायरल हो रही है जिसमें जौनपुर जिले के पवारा थाना क्षेत्र के रामपुर सवाई गांव में भीड़ में एक युवक को खंभे से बाध रखा है और उसे उसके विधवा चाची के मांग में सिंदूर भरवा रही है |

इस मामले की सूचना जब पवारा थाना को दी गई | थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह ने घटना की सूचना की पुष्टि करते हुए कहा है कि इस मामले में तहरीर प्राप्त हो गई है पुलिस विधिक कार्यवाही कर रही है |

वही मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा सख्त कार्यवाही की उम्मीद लोगों द्वारा की जा रही है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *