वापस मिला जिगर का टुकड़ा

वापस मिला जिगर का टुकड़ा

कुशीनगर 8 सितंबर 24.
कुशीनगर से एक ऐसा मामला सामने आया था जिसमें एक युवक ने अस्पताल का बिल चुकाने के लिए अपने बच्चों को बेंच दिया था |

मामले को मुख्य चिकित्सा अधिकारी तथा पुलिस ने दबाने की बहुत कोशिश की परंतु पुलिस अधीक्षक के हस्तक्षेप के बाद पीड़ित व्यक्ति को उसका बच्चा वापस मिल गया |

यहां बताते चले की युवक ने डिलीवरी के लिए अपनी पत्नी को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था, और वही बच्चा पैदा हुआ उसके बाद अस्पताल का बिल 4000 रूपये था |

उसके पास इतने पैसे नहीं थे कि वह अस्पताल का बिल चुका सके |
इस पर अस्पताल के कर्मचारियों द्वारा उसकी पत्नी और बच्चे को छोड़ने से मना करते हुए बंधक बना लिया |

मजबूर व्यक्ति ने अपनी कलेजे पर पत्थर रखकर अपने एक बेटे को ₹20000 में बेच दिया |
उसके बाद युवक हरीश ने अस्पताल का ₹4000 मिल चुका कर बच्चे और पत्नी को छुड़ाया |

मामला संज्ञान में आते ही पुलिस अधीक्षक ने सी ओ तमकुही राज को जांच का निर्देश दिया |

प्रसूता को बंधक बनाने वाले संचालक और बच्चे का सौदा करने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *