बीवी को छोड़ पति चला गया कमाने उसके बाद देवर और ससुर ने..बारी-बारी से बुझाई अपनी.

पति कमाने चला गया बाहर, ससुर और देवर नें पत्नी के साथ जबरदस्ती बुझाई अपनी हवस की आग

गोरखपुर 8 सितंबर 24..
सहजनवा थाना क्षेत्र से रिश्ते को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है |
एक महिला द्वारा देवर और ससुर पर बलात्कार का आरोप लगाया है |

वही जब पीड़िता ने इस घटना की जानकारी अपने पति को दी तो उसने भी उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी |

उसके बाद महिला ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है |

प्राप्त जानकारी के अनुसार ने महिला का मायका गोरखपुर के चिलवाताल थाना क्षेत्र में है |
उसकी शादी 2021 में सहजनवा क्षेत्र के एक युवक से हुई थी |
शादी के कुछ दिनों तक सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन इसके बाद पति अपनी नौकरी के सिलसिले में मुंबई चला गया |
महिला के अनुसार उसके बाद ससुराल वाले पांच लाख रुपए और गाड़ी की मांग करने लगे, जिस पर पीड़िता ने असमर्थता जतानें पर
ससुराल वाले उसे ताने मारने और प्रताड़ित करने लगे |

महिला के अनुसार उसके पति के जाने के बाद जब भी उसका देवर उसे अकेला पाता, वह छेड़छाड़ और बलात्कार की कोशिश करता रहता था | एक दिन जब घर में कोई नहीं था, देवर ने मौका पाकर उसके साथ बलात्कार किया और धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो वह और उसके पति को मार डालेगा,महिला डर के मारे किसी को कुछ नहीं बता पाई |

इसके बाद उसके ससुर ने भी उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी और एक दिन रेप किया |

महिला ने पति को फोन कर सारी बातें बताई तो पति उसे मुंबई ले गया और वहां भी उसे ताने मारने लगा और पिटाई करने लगा | पति ने कहा कि अगर यह सब तुम्हारी मर्जी के खिलाफ हुआ था तो पुलिस में केस क्यों नही किया,इस पर महिला ने पति से कहा कि वह उसे गांव ले जाए, ताकि वह केस कर सके |

गांव लौटने के बाद पीड़िता का पति और ससुराल वाले उसे बुरी तरह से मारने पीटने लगे |
महिला किसी तरह अपने मायके पहुंची और वहां अपने पिता के साथ थाने में शिकायत दर्ज कराने आई |
पीड़िता का कहना है कि उसके देवर भी अपने दो दोस्तों के साथ मायके पहुंच गया और उसके मासूम बच्चे को छीनने की कोशिश की, लेकिन आस-पड़ोस के लोगों की मदद से वह सफल नहीं हो सका |

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *