भाजपा नेता के बेटे ने बंदूक के नोक पर दो लड़कियों को उठाया

भाजपा नेता की बेटे ने बंदूक के नोक पर दो डांसरों को किया किडनैप

कुशीनगर 9 सितंबर 24.
रामकोला थाने की गोबरही चौराहे पर आर्केस्ट्रा में डांस करने वाली दो लड़कियों को अगवा करने के आरोप में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है |

प्राप्त जानकारी के अनुसार इन बदमाशों ने पहले आर्केस्ट्रा वालों को फोन करके कहा कि बर्थडे पार्टी को रंगीन बनाने के लिए दो डांस करने वाली लड़कियां चाहिए |
संचालिका ने इसके लिए मना कर दिया तो भाजपा नेता के बेटे ने अपने पांच दोस्तों के साथ दो लड़कियों को बंदूक के नोक पर उठा लिया और बर्थडे पार्टी में लेकर आ जहां उन लोगों ने उन लड़कियों के साथ बदसुलूकी भी की |
संचालिका द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई और पुलिस ने इस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कप्तानगंज थाने के सोहनी गांव में चल रही बर्थडे पार्टी में पहुंचे और उन्हें पकड़ा |
पुलिस ने लड़की को अगवा करने में प्रयुक्त दो कार और तीन असलहे तथा एक रिपीटर दो पिस्टल और कारतूस भी बरामद किया |

वहीं प्राप्त सूचना के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में नागेंद्र यादव पुत्र कुशहर यादव,अश्विन सिंह पुत्र विजय कुमार सिंह,कृष तिवारी पुत्र काशी तिवारी,अर्थक सिंह पुत्र आदित्य प्रताप सिंह,अजीत सिंह पुत्र बृज नारायण सिंह और डॉ.विवेक सेठ हैं |
आरोपियों में गिरफ्तार आर्थक सिंह भाजपा नेता का बेटा है |

अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि सूचना मिलने के कुछ घंटे में ही पुलिस ने प्रभावी कार्यवाही करते हुए लड़कियों को सुरक्षित उनके घर पहुंचाया |

उन्होंने कहा पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *