
सपा विधायक के आवास पर संदिग्ध परिस्थितियों में लड़की की मिली लाश
भदोही 9 सितंबर 24.
समाजवादी पार्टी के विधायक जाहिद बेग के आवास से संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकी हुई युवती की लाश मिली है |
प्राप्त जानकारी के अनुसार एक युवती नाजिया जिसकी उम्र लगभग 18 वर्ष बताई जा रही है ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया |
सूचना पर पहुंची भदोही पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया |
पुलिस के अनुसार निष्पक्ष जांच एवं पोस्टमार्टम के लिए दो डॉक्टरों का पैनल बनाया गया है और पोस्टमार्टम की वीडियो ग्राफी भी होगी |
पुलिस के अनुसार मृत का सही पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा |
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका का परिवार काशीराम आवास मैं रहता है और वह विधायक यहां घरेलू नौकरानी के रूप में काम करती थी | तथा वह प्राप्त जानकारी के अनुसार विधायक आवास की तीसरी मंजिल के कमरे में रहा करती थी |


