चोरी करने का नया तरीका देख लोग रह गए हैं हैरान

चोरी का नया तरीका…

वाराणसी 10 सितंबर 24.
शहर में चोरी की एक नए तरीके ने सभी को हैरान कर दिया |

दुर्गाकुंड के कबीर नगर से अपार्टमेंट्स से एक लड़की स्कूटी चुरा कर भाग गई |

पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया |

प्राप्त जानकारी के अनुसार स्कूल के ड्रेस में एक लड़की आई और फ्लैट में रहने वाली एक महिला के पास गई |

लड़की ने महिला से कहा कि स्कूटी की चाबी दे दीजिए उसे हटाना है |

महिला ने स्कूली ड्रेस में लड़की को देख सोचा कि अपार्टमेंट की कोई लड़की होगी और उसने उसे लड़की को चाबी दे दिया |

लड़की चाबी लेकर नीचे आई और स्कूटी के पास गई |

लड़की ने स्कूटी को निकाला और आराम से स्टार्ट कर लेकर चली गई |

जब काफी देर तक लड़की वापस महिला को चाबी देने नहीं आई तो महिला नीचे गई और अपनी स्कूटी न पाकर चौक गई |

उसके बाद उसने इस घटना की सूचना अपार्टमेंट की चौकीदार को दी और चौकीदार द्वारा सूचना पुलिस को दी गई |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *