मौलाना ने छात्रा को बंधक बना उसके साथ किया बलात्कार

मौलाना ने किया कक्षा 6 में पढ़ने वाली छात्रा के साथ रेप

गोरखपुर 10 सितंबर 24.
उरुवा क्षेत्र में एक मौलाना ने मदरसे के एक कक्षा 6 की छात्रा को बंधक बनाकर उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया |

प्राप्त सूचना के अनुसार मौलाना ने एक दिन सुबह सभी बच्चों को एक घंटा पढ़ने के बाद छुट्टी दे दी लेकिन कक्षा 6 की एक छात्रा को उन्होंने रोक लिया |

सभी बच्चों के घर चले जाने के बाद मौलाना छात्रा को अपने कमरे में लेकर चले गए और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया और छात्र को बंधक बना उसके साथ बलात्कार करने लगे |

बच्ची जब दर्द के कारण चिल्लाने लगी तो मदरसे बगल प्राथमिक स्कूल में पढ़ रहे बच्चों द्वारा चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी |
उसके बाद इकट्ठा हुए लोगों द्वारा मौलाना को बाहर निकल गया तथा उसकी पिटाई कर उसे पुलिस को सौंप दिया |

उधर दुष्कर्म की पीड़ित बच्ची ने घर जाकर अपनी मां को सारी बात बताई |
मां की तहरीर पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं सहित पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज कर मौलाना को जेल भेज दिया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *