एस ओ भानु प्रताप सिंह के कुशल नेतृत्व में दुष्कर्म का 15000 का इनामी बदमाश हुआ गिरफ्तार

एस ओ भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में दुष्कर्म का इनामी अभियुक्त हुआ गिरफ्तार

बस्ती 10 सितंबर 24

थानाध्यक्ष कलवारी भानु प्रताप सिंह के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने दुष्कर्म तथा एससी एसटी से संबंधित 15000 के इनामी अभियुक्त को गायघाट बाजार से दोपहर बाद 2:00 के करीब गिरफ्तार किया गया |

थानाध्यक्ष कलवारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि अभियुक्त मंजीत पाल पुत्र राम कुबेर पाल उम्र करीब 24 वर्ष निवासी राजपुर बैरिहवा थाना कलवारी बस्ती जिसके ऊपर 15 हजार का इनाम घोषित था को गिरफ्तार किया गया |

उन्होंने बताया कि पुलिस ने विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को जेल भेजा |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *