
ट्रेन की पटरी पर रील बनाने में गई तीन की जान ^ सांकेतिक फोटो^
सीतापुर 11 सितंबर 24.
रील बनाने का शौक लोगों के सर ऐसा चढ़कर बोल रहा है कि बच्चों से ले तक बुजुर्ग तक सभी रील बनाने के लिए कोई भी जोखिम लेने को तैयार रहते हैं |
.
ऐसा ही मामला हरगांव रेल प्रखंड क्षेत्र स्थित ओयल चौकी क्षेत्र में हुआ जहां रेलवे ट्रैक पर रील बनाने के चक्कर में एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई | और केवल कैमरा चलाने वाला ही बचा |
मृतकों की पहचान लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के शेख टोला निवासी 26 वर्षीय मोहम्मद अहमद उनकी 24 वर्षीय पत्नी आएशा और 2 वर्ष के पुत्र अब्दुल्ला के रूप में हुई |
प्राप्त जानकारी के अनुसार तीनों लोग रील बनाने के लिए ट्रैक पर थे और अचानक ट्रेन आ जाने के कारण उसकी चपेट में आ गए |
पुलिस तथा रेलवे पुलिस की टीम पहुंचकर लाश को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा घटना का जांच पड़ताल शुरू कर दिया |


