पत्नी और दो बच्चों का सिर काट -ससुराल फोन कर कहा आओ लाश ले जाओ

पत्नी और बच्चों का सिर धड़ से अलग कर ससुराल फोन करके कहा लाश ले जाओ

भोजपुर. बिहार 11 सितंबर 24.
भोजपुर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है |
जहां एक सनकी पति ने अपनी पत्नी को दो मासूम बच्चों का गला काटकर मार डाला |

उसके बाद उसने ससुराल फोन करके कहा कि आओ लाश ले जाओ |

सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया |

पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि पति लालू यादव उसकी पत्नी सीमा देवी ओम एक पुत्री सौम्या 8 साल तथा पुत्र विद्वंत कुमार आठ महीना घर पर थे तथा दूसरी पुत्री सोनाक्षी अपनी बुआ के घर गई थी |

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी ने पत्नी से चाय बनाने की बात कही लेकिन पत्नी ने चाय बनाने से मना कर दिया और पति का मजाक उड़ाते हुए हंसने लगी | इससे गुस्सा है आरोपी ने कमरा बंद कर तीनों का सिर धड़ से अलग कर दिया |
इसके बाद ससुराल फोन कर कहा आओ अब लाश ले जाओ |
मृतकों में पत्नी सीमा देवी, पुत्री सौम्या और बेटा दिद्वेवांत शामिल है |
सूचना पाकर जब पुलिस पहुंची तो उसने देखा कि आरोपी लल्लू यादव नग्न होकर घूम रहा है | और मृतकों का शरीर अर्धनग्न हालत में कमरे के अंदर पड़ा है |

पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया और उसने पूछताछ में बताया की पत्नी उसे हमेशा परेशान करती रहती थी |
वही पड़ोसियों ने बताया कि लल्लू की दिमागी हालत ठीक नहीं रहती थी घरेलू विवाद को लेकर हमेशा झगड़ा होता रहता था |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *