
पूर्व ब्लाक प्रमुख राणा दिनेश प्रताप सिंह के माता के निधन पर श्रद्धांजलि सभा एवं शांति भोज का हुआ आयोजन
बस्ती 11 सितंबर 24.
पूर्व ब्लाक प्रमुखऔर समाजसेवी तथा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राणा दिनेश प्रताप सिंह “सुड्डू ” की माता के निधन पर आज उनके पैतृक निवास गांव रानीपुर -बेलाड़ी,बस्ती पर मृतक की आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि तथा ब्रम्हभोज का आयोजन हुआ |

यहां बताते चलें कि पूर्व ब्लाक प्रमुख की माता प्रेमलता सिंह पत्नी राणा रामकिंकर सिंह का लंबी बीमारी के बाद लखनऊ के एक प्राइवेट अस्पताल में 30 अगस्त 2024 दिन शुक्रवार को निधन हो गया था |
आज 11 सितंबर को उस पुण्यात्मा की आत्मा की शांति के लिए वैदिक रीत द्वारा कर्मकांड क्रिया के उपरांत ब्रह्म भोज का आयोजन किया गया |

स्वर्गीय प्रेमलता सिंह को भावपुर्ण एवं अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई | जिसमें राणा रामकिंकर सिंह, राणा राजेश प्रताप सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख राणा दिनेश प्रताप सिंह, नगर पंचायत नगर बाजार की अध्यक्ष राणा नीलम सिंह, राणा विपिन प्रताप सिंह, भारतीय जनता पार्टी के नेता राणा नागेश प्रताप सिंह सहित समस्त शोकाकुल परिवार, रिश्तेदार, सुभाकांक्षी, भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों,नगर पंचायत नगर बाजार के सभी सभासदों, जिले के गणमान्य नागरिकों सहित हजारों लोग उपस्थित रहे |



