
70 साल के ऊपर के बुजुर्गों का होगा फ्री में इलाज मोदी केबिनेट नें दी मंजूरी
नई दिल्ली 11 सितंबर 24.
70 साल के ऊपर सभी बुजुर्गों का सरकार फ्री में इलाज करेगी |
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य कवरेज देने को मंजूरी दी |
आयुष्मान भारत के तहत उनके इलाज के लिए कोई भी इनकम सीमा का प्रतिबंध नहीं लगाया गया है |
अर्थात चाहे वह गरीब हो या अमीर हो 70 वर्ष के ऊपर के लोगों का सरकार आयुष्मान योजना के तहत फ्री में इलाज करेगी |
यही नहीं यदि कोई परिवार का आयुष्मान कार्ड बना है और उसके परिवार में कोई व्यक्ति 70 साल की उम्र पार करता है तो उसे 5 लाख का अतिरिक्त कवरेज मिलेगा |

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि इस कदम से 4.5 करोड़ परिवारों को लाभ मिलेगा |
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा बुजुर्गों की इलाज के लिए 5 लाख तक की मुफ्त इलाज की सुविधा सरकार के बुजुर्गों की प्रति सम्मान को दर्शाता है |



