
विद्युत पोल में करंट उतरने से दो किसानों की हुई मृत्यु
बस्ती 12 सितंबर 24.
दुबौलिया थाना क्षेत्र के भिखारिया गांव में खेत में लगे बिजली के खंभे में करंट उतरने से दो किसने की मृत्यु हो गई |
प्राप्त समाचार के अनुसार सुबह खेत में काम के लिए दोनों किस गए थे |
एक ने जैसे ही खेत में प्रवेश किया कि बिजली से झुलसने उसको बचाने के चक्कर में दूसरा किस भी चपेट में आ गया और दोनों की मृत्यु हो गई |
दोनों मृतक की पहचान किशन लाल पुत्र रामदुलारे उम्र 64 वर्ष भलाई यादव पुत्र राम अचल उम्र 42 वर्ष के रूप में हुई |
मृतक के खेत में 11000 वोल्ट का हाइट टेंशन विद्युत सप्लाई का खंभा लगा हुआ था | खंबे में बिजली उतारने के कारण और बारिश की वजह से खेत में पानी था जिसमें बिजली फैल गई जैसे ही किसान खेत में उतरा तुरंत बिजली की चपेट में आ गया तथा दूसरा किसान उसको बचाने के चक्कर में बिजली के चपेट में आ गया और दोनों की मौत हो गई |
पीड़ित के परिजनों ने बिजली विभाग के ऊपर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा है कि बिजली विभाग के लापरवाही से दोनों लोग की जान चली गई |
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों की लाश को कब्जे में ले लिया |


