आर्मी ट्रेनी अफसर के महिला मित्रों के साथ लूट,मारपीट और गैंगरेप

बदमाशों ने ट्रेनिं आर्मी अफसर के महिला मित्र के साथ किया गैंगरेप

इंदौर 12 सितंबर 24.
इंदौर से एक शर्मनाक घटना का समाचार प्राप्त हुआ है जिसमें आर्मी के दो ट्रेनी अफसर की महिला मित्र के साथ बदमाशों ने मारपीट कर लूटपाट किया और महिला के साथ गैंगरेप किया |

इंदौर की ग्रामीण पुलिस अधीक्षक हितिका वासल ने घटना की पुष्टि की है

प्राप्त जानकारी के अनुसार मेजर रैंक के दो अफसर मध्य प्रदेश के इंदौर जिले स्थित महू आर्मी कॉलेज में प्रशिक्षण लेने के लिए आए हुए हैं |

मंगलवार रात लगभग 2:30 बजे दोनों अफसर ने किराए की कार मंगवायी और दो महिला मित्रों के साथ जाम गेट की तरफ घूमने चले गए |

उन्होंने कार को छोटी जाम के समीप फायरिंग रेंज में खड़ी की और आपस में बातचीत करने लगे |

तभी अचानक पिस्टल, चाकू,डंडे से लैस आठ बदमाशों ने उनको चारों तरफ से घेर लिया और मारपीट कर उनसे रुपए तथा पर्स लूट लिए और महिला के साथ कथित रूप से गैंग रेप किया |

इतना ही नहीं आरोपियों ने एक अवसर और एक महिला को बंधक बना लिया बाकी एक अवसर वह एक महिला को यह कह कर भेज दिया कि जब तक 10 लाख रुपए नहीं लाओगे इन्हें नहीं छोड़ा जाएगा |

पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है बाकी की तलाश जारी है |

घबराये अफसर ने नेटवर्क में आकर यूनिट कमांडित अवसर को घटना बताइ |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *