इश्क का ऐसा चढ़ा खुमार सिपाही लड़की को लेकर हुआ फरार

इश्क का चढ़ा खुमार सिपाही लड़की लेकर फरार

हरदोई 12 सितंबर 24.
साड़ी थाना क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि उसी थाने में तैनात एक कांस्टेबल द्वारा उसकी लड़की को भगा ले जाया गया है |

प्राप्त सूचना के अनुसार महिला महिला ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी मंगलवार शाम कपड़ा सिलवाने गई थी |

जब वह काफी देर तक घर वापस नहीं आई तो महिला ने पड़ोस में रहने वाले कांस्टेबल को फोन कर जानकारी लेनी चाहिए तो उसने कहा कि पता करता हूं | उसके बाद उक्त सिपाही द्वारा मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया गया |

फिलहाल उक्त सिपाही और महिला की बेटी दोनों गायब हैं |

महिला ने इस बारे में शिकायती पत्र थाने में दिया जिसमें सिपाही पर बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया गया है |

परंतु संबंधित थाने द्वारा सिपाही को बचाते हुए अज्ञात के ऊपर मामला पंजीकृत कर लिया |

महिला ने सिपाही के खिलाफ कार्यवाही न होने पर पुलिस अधीक्षक से शिकायत करने की बात कही है |

वही थाना प्रभारी विनोद मौर्य ने आरोप से इनकार करते हुए कहा कि जांच में सिपाही की भूमिका मिलने पर कार्यवाही की जाएगी |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *