डॉक्टर ने किया नर्स से दुष्कर्म का प्रयास, नर्स नें काट दिया डॉक्टर का प्राइवेट पार्ट

डॉक्टर ने किया नर्स से दुष्कर्म का प्रयास तो नर्स नें काट दिया डॉ. का प्राइवेट पार्ट

समस्तीपुर बिहार 12 सितंबर 24.
समस्तीपुर से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां दुष्कर्म के प्रयास में नर्स ने डॉक्टर का प्राइवेट पार्ट काट दिया |
घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने डॉक्टर समेत उसके दो अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया है |
और डॉक्टर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है |

घटना मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर स्थित आरबीएस हेल्थ केयर की है,
जहाँ आरोप है कि अस्पताल के संचालक डॉक्टर संजय कुमार संजू ने अपने दो साथियों के साथ पहले शराब पी, इसके बाद वो नर्स के साथ छेड़छाड़ करने लगे,नर्स ने जब इसका विरोध किया तो डॉक्टर ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया |

नर्स ने अपनी इज्जत बचाने के लिए सर्जिकल ब्लेड से डॉक्टर का प्राइवेट पार्ट काट दिया |

इसके बाद नर्स वहां से भागी तो डॉक्टर के दो साथी उसे पकड़ने के लिए उसके पीछे दौड़े |
नर्स ने अपने फोन से डायल 112 को कॉल कर इसकी जानकारी दी |

पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी के निर्देश पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर डॉक्टर को गिरफ्तार किया और उसकी निशानदेही पर उसके अन्य दो साथियों को भी पकड़ लिया |

घटनास्थल से खून लगा हुआ कपड़ा भी बरामद हुआ |

फिलहाल पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर ,डॉक्टर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है और मामले की जांच में जुटी है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *