Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

10 लीटर कच्ची देशी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
बस्ती, 04 मार्च 2026
जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह के आदेश के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक श्याम कांत के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत परसरामपुर थाना पुलिस थानाध्यक्ष विश्वमोहन राय के नेतृत्व ने अवैध कच्ची देशी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 10 लीटर कच्ची देशी शराब बरामद की है।
परसरामपुर थाना पुलिस क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से 10 लीटर कच्ची देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान जग प्रसाद पुत्र राम बुझारत निवासी ग्राम नागपुर कुंवर थाना परसरामपुर जनपद बस्ती, उम्र लगभग 35 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 63/2026 धारा 60(1) उत्तर प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक सुरेश चंद्र के साथ हेड कांस्टेबल राघवेंद्र दुबे, कांस्टेबल लवकुश सिंह और कांस्टेबल धन्नू यादव की भूमिका रही।
2👉अवैध शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, 17 गत्तों में 765 टेट्रा पैक बरामद
होली के त्योहार को देखते हुए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मुण्डेरवा पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 17 गत्तों में रखे बन्टी-बबली ब्रांड के कुल 765 टेट्रा पैक बरामद किए हैं।
क्षेत्राधिकारी रुधौली कुलदीप सिंह यादव के नेतृत्व में मुण्डेरवा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह अपनी टीम के साथ होली के मद्देनजर क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि सिकरा बरगाह स्थित सरकारी गोदाम के पास कुछ लोग अवैध शराब बेचने की तैयारी में हैं।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से 17 गत्तों में रखे बन्टी-बबली ब्रांड के कुल 765 टेट्रा पैक बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीन दयाल पुत्र गिरजेश प्रसाद और श्याम सुन्दर पुत्र शिव प्रसाद चौधरी निवासी सिकरा बरगाह थाना मुण्डेरवा जनपद बस्ती के रूप में हुई है। दोनों की उम्र लगभग 32 वर्ष बताई गई है।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में क्षेत्राधिकारी रुधौली कुलदीप सिंह यादव, थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह, उपनिरीक्षक जावेद खान, उपनिरीक्षक जीतन यादव, कांस्टेबल आशीष श्रीवास्तव, शैलेन्द्र कुमार, धर्मेन्द्र कुमार गौतम, अरुण कुमार शर्मा, अखिलेश यादव, महिला आरक्षी मौसम यादव और शिमला मौर्या शामिल रहीं।
NGV PRAKASH NEWS
