मुख्यमंत्री का निजी सचिव बताकर ठगी करने वाला चढ़ा एसटीएफ के हत्थे

मुख्यमंत्री का निजी सचिव बनकर ठगी करने वाला हुआ गिरफ्तार

लखनऊ 14 सितंबर 24.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निजी सचिव बन कर लोगों से ठगी करने वाले आरोपी को यूपी एसटीएफ ने लखनऊ के कामता से गिरफ्तार कर लिया |

आजमगढ़ जिले के निजामाबाद का रहने वाला आरोपी फारूक ऑनलाइन गैंबलिंग कराने वाले गिरोह का संगठित सदस्य भी है |

आरोपी खुद को मुख्यमंत्री का निजी सचिव बता कर प्रतियोगी परीक्षाओं के उम्मीदवारों से पास करने का झांसा देकर उनसे रुपए ऐठता था |

आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल फोन आधार कार्ड ₹1200 नगद और 48 वर्क प्रिंट आउट भी बरामद किया गया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *